18 से 27 नवंबर तक रानीबाग-भीमताल मार्ग में वाहनों का संचालन रहेगा बंद-

खबर शेयर करें 👉

जिलाधिकारी ने जारी किये आदेश-

भीमताल। पहाड़ की लाइफ लाइन माने जाने वाली रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग 18 नवंबर से अगले दस दिनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी धीराज गबर्याल ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिये हैं। डीएम ने लोनिवि भवाली के अधिशासी अभियंता को निर्देश जारी करते हुए निर्देशित किया है कि वह 18 नवंबर से 27 तक पूरी तरह मार्ग में वाहनों का आवागमन बंद रखें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

रानीबाग, भवाली व खुटानी में मार्ग दिशा सूचक व नोटिस बोर्डो लगाये जाय। उन्होंने कहा प्रतिबंधित अवधि में समस्त वाहन ज्योलीकोट व भवाली होते हुये गंतव्य को जायेंगे। उन्होंने प्रतिबंधित अवधि में वैकल्पिक मार्ग में यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिये हैं। इधर लोनिवि भवाली अधिशासी अभियंता मदन मोहन पुंडीर ने बताया कि रानीबाग में पुराने पुल के समीप 60 मीटर स्पान लेन ए क्लास पुल लोडिंग स्टील गर्डर पुल निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग के ऊपरी पहाड़ी का खुदान व कटान किया जाना है। बताया दिन रात दस दिनों तक मार्ग पर कार्य होगा। मार्ग पर रात को भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119