बेहद शर्मनाक:-तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म-
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में पड़ोसी ने तीन वर्षीय अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बालिका के पिता ने कोतवाली में दर्ज कराये मुकदमे में कहा है कि घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने तीन वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया। परिजन इलाज के लिए बालिका को अस्पताल ले गये। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही दुष्कर्म व पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश