ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ दीना में फलदार पौधों का किया वितरण

खबर शेयर करें 👉

रिपोर्ट:-मुजाहिर खान
लालकुआं। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में हल्दूचौड़ दीना के क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोचन पाठक उर्फ रिंकू पाठक द्वारा फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का वितरण किया गया इस दौरान डिग्री कॉलेज परिसर में पौधों का रोपण भी किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिए पूर्व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आशुतोष पंत के सहयोग से पौधे वितरित किए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोचन पाठक ने बताया पर्यावरण के बचाव और कटते जंगलों की वजह से भविष्य के लिए ऑक्सीजन हेतु अत्यधिक जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं साथ ही उनका संरक्षण करना भी हमारा कर्तव्य है तभी पौधे भविष्य में वृहद वृक्ष बनकर हमें ऑक्सीजन सहित फल फूल इत्यादि प्रदान कर सकेंगे। वही कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष पंत ने भी पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर जोर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119