पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या,ओखलकांडा के मल्ला गांव में वारदात से सनसनी
बीना से आए दिन मारपीट करता था पति, मुकदमा दर्ज
भीमताल। ओखलकांडा के मल्ला गांव में एक शराबी ने अपनी पत्नी को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला के तीन बच्चे हैं। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पटवारी मो. शकील अहमद ने बताया कि शुक्रवार की रात उन्हें सूचना मिली कि ओखलकांडा के मल्ला गांव में सतीश पुरी ने नशे में अपनी पत्नी बसंती देवी उर्फ बीना (33) की पीटकर हत्या कर दी है। सूचना पर शनिवार सुबह राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बताया जा रहा है कि पति की पिटाई से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत घर पर ही हो गई। बाद में मायके पक्ष के लोगों ने राजस्व पुलिस को मामले की जानकारी दी। मृतका के परिजनों के मुताबिक वर्ष 2008 में सतीश पुरी का बसंती देवी से विवाह हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। मायके वालों का आरोप है कि सतीश आएदिन बसंती के साथ मारपीट करता था। सतीश पुरी शराब का आदी है। मायके वालों की शिकायत पर राजस्व विभाग ने सतीश पुरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पटवारी शकील अहमद का कहना है कि हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद