नई उम्मीद लेकर आ रहा है नव वर्ष 2022-

खबर शेयर करें


-मेष, वृष, सिंह, कन्या व वृश्चिक राशि के जातक लाभदाई होगा-

हल्द्वानी। अंग्रेजी नव वर्ष 2022 विश्व समुदाय के लिए एक नई उम्मीद लेकर आ रहा है। मगर ग्रह, नक्षत्रों का खेल उथल-पुथल मचायेंगे।


ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार नव वर्ष पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी, शनिवार को वृश्चिक राशि व कन्या लग्न में 31 दिसंबर की रात्रि 12 बजे से उदय हो रहा है। ग्रहों के संयोग से वर्ष 2022 के पहले दिन ही कालसर्प योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही अंगारक योग भी बन रहा है। जो विश्व में राजनीतिक दलों में उथल-पुथल, प्राकृतिक आपदाओं, जनमानस में बीमारियों को बढ़ा कर हलचल उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। इस वर्ष के राजा शनिदेव व गुरु महामंत्री हैं। क्यों कि शनिदेव रोग कारक व न्याय के देवता हैं। इसलिए वर्तमान रोग में बढ़ोत्तरी होने की प्रबल संभावना है। परन्तु शनिदेव न्याय के देवता भी हैं, इस कारण शासन-प्रशासन में यथोचित न्याय की व्यवस्था बनेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देश में 12 नए औद्योगिक शहर बनेंगे, 10 लाख लोगों को मिलेंगी नौकरियां, उत्तराखंड के खुरपिया में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

गुरु के महामंत्री होने के कारण बौद्धिक कार्यों में तेज गति से शुभ सरकार की फलदायकजनकल्याणकारी योजनाएं लागू होंगी। भारत वर्ष के उत्तरार्ध में आर्थिक सुधारों के साथ अपना वर्चस्व कायम रखने में सफल रहेगा, ऐसी संभावना दिखाई दे रही है। भारतीय सुरक्षा बलों का पराक्रम बढेगा, परंतु दुश्मन देशों के द्वारा आतंकवादी हमले व सीमा पर तनाव भी सिर उठाने का प्रयास करेंगे। इस वर्ष मेष, वृष, सिंह, कन्या व वृश्चिक राशि के जातक लाभदायी स्थिति में रहेंगे। शेष राशि वालों के लिए वर्ष सामान्य रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119