छह दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला शिविर में प्रोफेसर सोनू द्विवेदी शिवानी ने उत्तराखंड से प्रतिभाग किया-
.
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। आजादी का अमृत महोत्सव -2021 के अन्तर्गत नैनीताल में भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की स्मृति में ललित कला अकादमी (राष्ट्रीय कला संस्थान , नई दिल्ली), संस्कृति विभाग उत्तराखंड ‘कुमाऊं मंडल विकास निगम लि.’ एवं रंग गीत कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान मे उत्तराखंड के स्वतंत्रता आंदोलनकारियों की स्मृति मे आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का उद्घाटन सतपाल महाराज राज्य मंत्री परिवहन एवं संस्कृति विभाग उत्तराखंड सरकार ने किया कार्यशाला में देश के सभी प्रांतो से लगभग 25 कलाकारों ने प्रतिभाग किया इस कार्यशाला मे प्रोफेसर सोनू द्विवेदी शिवानी(संकायाध्यक्ष दृश्यकला संकाय एवं विभागाध्यक्ष चित्रकला सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा) ने संस्कार भारती (प.उ.प्र. प्रांत उत्तराखंड) की प्रांत कला संयोजक एवं उत्तराखंड के वरिष्ठ चित्रकार के रूप मे प्रतिभाग किया ।

जहां पर उन्होंने उत्तराखंड के प्रमुख जन आंदोलन कुली बेगार और प्रखर व्यक्तित्व लक्ष्यीदत्त शास्त्री जी के जीवंत चित्रों का अंकन किया साथ ही समापन के अवसर पर उन्होंने ने अपने वक्तव्य मे राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में देवभूमि के महान स्वतंत्रता आंदोलनकारियों और जननायक बद्रीदत्त पांडे,हरगोविंद पंत, लक्ष्मीदत शास्त्री सहित तमाम विद्वानों के योगदान और कुली बेगार आंदोलन के प्रेरक प्रंसगों पर विस्तार से प्रकाश डाला आयोजक मंडल सहित वहां उपस्थित कलाकारों एवं दर्शकों ने उनके बनाये चित्रों की बहुत सराहना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल