100 बीघा जमीन का फर्जी बैनामा करने में महिला गिरफ्तार-
रुड़की। मृत महिला के नाम के फर्जी दस्तावेज बनाकर उसकी सौ बीघा जमीन का बैनामा करने वाली महिला कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गई। जमीन की असली मालिक रही मृत महिला के परिजनों ने इसका मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस दो लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है। अमृतसर की रामप्यारी नामक महिला के नाम लक्सर के रामपुर रायघटी में करीब दो सौ बीघा जमीन थी। 2020 में गांव के अधिवक्ता महेश चौहान ने तत्कालीन एसडीएम से शिकायत की थी कि रामप्यारी पच्चीस-तीस साल पहले आखिरी बार गांव आई थी। तब भी उसकी उम्र करीब सत्तर साल थी। बाद में ग्रामीणों को अमृतसर में उसकी मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद 2019 और 2020 में दो अलग अलग महिलाओं ने खुद को रामप्यारी के तौर पर पेश कर लगभग सौ बीघा जमीन के कई लोगों के नाम बैनामे कर दिए।
इसकी विवेचना कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला कर रहे थे। विवेचना के दौरान उन्होंने फर्जी बैनामा करने में सहयोगी रहे दो लोगों का पकड़कर पहले ही जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने रामप्यारी बनकर रजिस्ट्री करने वाली एक महिला अमर कौर पत्नी सम्पूर्ण सिंह निवासी दीनारपुर थाना पथरी को भी गिरफ्तार कर लिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश