मेरठ में बेटे व बेटी की हत्या के आरोप में महिला व प्रेमी गिरफ्तार
मेरठ। यूपी के मेरठ में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को उसके 10 वर्षीय बेटे और 6 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों की पहचान निशा और उसके प्रेमी सऊद फैजी के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक मरोब और कोनेन मेरठ के खैरनगर गूलर गली रहने वाले थे।
22 मार्च को वह अचानक लापता हो गए। इसके बाद उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी 35 वर्षीय मां निशा और उसके प्रेमी सऊद से पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।
निशा ने कहा कि उसका और पूर्व पार्षद सऊद का कुछ साल से अफेयर चल रहा था और दोनों ने शादी का फैसला किया था, लेकिन बेटा-बेटी बाधा बन रहे थे।
पुलिस ने कहा कि सऊद ने उन्हें बताया कि निशा बेग ने पहले अपने बेटा और बेटी को मारने की योजना बनाई ताकि वे शादी कर सकें।
इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम को लडक़े का शव रोहटा रोड स्थित गंगनहर से बरामद किया, जबकि बेटी के शव की तलाश जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), और 201 (साक्ष्य मिटाने) के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला और प्रेमी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर