करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
बागेश्वर। तहसील के गोगिना गांव की एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। तेज हवा चलने से एक पेड़ बिजली की लाइन पर गिर गया और तार टूटकर नीचे गिर गया। उसी वक्त 63 साल की लीला देवी पत्नी खुशाल सिंह घर से बाहर निकली और चपेट में आ गई।
सूचना के बाद ऊर्जा निगम ने शट डाउन लिया। यदि समय पर विभाग को जानकारी नही मिलती तो अन्य लोग भी करंट की चपेट में आ जाते। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। इधर ऊर्जा निगम के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि उनकी टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन -छह इंजीनियर निलंबित
ओखलकांडा में नव निर्वाचित मुकेश बोरा समेत सहकारी प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत -एकजुटता का लिया संकल्प