सर्पदंश से महिला की मौत- तीन अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी महिला को बचाया नहीं जा सका
हल्द्वानी। किच्छा में एक विवाहिता को रात में सोते वक्त सांप ने डस लिया। जिसे किच्छा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन एसटीएच हल्द्वानी लेकर पहुंचे। तीन अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी महिला को नहीं बचाया जा सका। मजिस्ट्रेट की निगरानी में महिला का पोस्टमार्टम होगा। मूल तमकुही रोड, कुशीनगर गोरखपुर निवासी अमित चौधरी किच्छा में प्राइवेट नौकरी करते हैं और 23 वर्षीय पत्नी रीता देवी व मां के साथ यहीं रहते हैं। दो साल पहले अमित और रीता की शादी हुई थी।
अमित के मुताबिक शुक्रवार रात सभी लोग सोए थे। रात करीब ढाई बजे रीता को सांप ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर सास उसके कमरे की ओर आई तो सांप दरवाजे से बाहर जाता दिखा। आनन-फानन रीता को किच्छा के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रुद्रपुर रेफर कर दिया। यहां हालत बिगड़ने पर एसटीएच रेफर किया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शादी के दो वर्ष होने के कारण पोस्टमार्टम मायके वालों के आने के बाद और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा। रीता मूलरूप से सिसवां बाजार, कुशीनगर गोरखपुर की रहने वाली थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण