महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बेटी से भी छेड़खानी -दुष्कर्म समेत पॉक्सो के तहत केस दर्ज
हल्द्वानी। तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर मुक्तेश्वर निवासी युवक ने एक साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित महिला की नाबालिग बेटी से भी छेड़खानी कर डाली। मुखानी पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म समेत पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मुखानी पुलिस को दी तहरीर में बरेली निवासी महिला ने बताया है कि वह मुखानी क्षेत्र में अपनी 12 साल की बेटी के साथ किराये में रहती है। यहीं किराये में ब्यूटीपार्लर चलाती है। कहा कि उसका पति के साथ पूर्व में ही तलाक हो चुका है। आरोप है कि एक साल पहले वह अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही थी। इसी दौरान टैक्सी मालिक निर्मल कुमार निवासी सलियाकोट, मुक्तेश्वर से उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद उसका घर में आना-जाना शुरू हो गया। आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात आई तो युवक मुकर गया। कहा कि 10 और 11 नवंबर को वह अपने दुकान में थी। इस दौरान निर्मल उसके घर आया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी।
एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार