पहाड़ पर पति के साथ सेल्फी ले रही महिला की खाई में गिरकर मौत, -रस्सी के जरिए खाई में गिरी महिला तक पहुंची एसडीआरएफ की टीम

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पहाड़ी पर सेल्फी ले रही एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के जलालपुर मुस्त, जे-26 दुर्गा कालोनी की रहने वाली सोनल पायल पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्र में गुरूवार को अपने पति के साथ एक पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठी और 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बदहवास हालत में उसका पति भी उसे बचाने खाई में उतर गया और भटक गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी


प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई। उपनिरीक्षक महिपाल सिंह की अगुवाई में एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। टीम ने शव तथा मृतका के पति को खाई से बाहर निकाला। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है जबकि मृतका के पति को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला पिथौरागढ़ के एक अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

एसडीआरएफ की तरफ से बताया गया कि 37 साल की एक महिला पिथौरागढ़ जिले के मटेला इलाके में सेल्फी लेते वक्त खाई में गिर गईं और उनकी मौत हो गई। एसडीआरएफ के मीडिया इंचार्ज प्रमोद पेटवाल ने कि गुरुवार को मटेला इलाके में एक महिला अपने पति के साथ सेल्फी ले रही थीं। लेकिन इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वो 100 मीटर गहरी खाई में गिर गईं। प्रमोद पेटवाल ने कहा कि आपदा कंट्रोल रुम के जरिए SDRF को सूचना मिली थी। इसके बाद एडिशनल सब-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के सााथ एसडीआरएफ के टीम के सदस्य तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक


उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचते ही तुरंत ऐक्शन लिया। एक रस्सी के जरिए खाई में गिरी महिला तक पहुंचा गया। महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने एक स्ट्रेचर के जरिए महिला की डेड बॉडी को निकाला और जिला पुलिस के हवाले कर दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119