ससुर से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
रुद्रपुर। एक युवक की उसके ससुर से किसी बाद को लेकर कहासुनी हो गयी । जिसके बाद युवक अपने घर गया और कमरे में फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
दिनेशपुर जाफरपुर के निकट कन्टोपा गांव निवासी 30 वर्षीय रंजीत विश्वास फटर बाबू वुश्वास शुक्रवार को सुबह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला । यह देख स्वजनों में कोहराम मच गया । लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बताते हैं की गुरुवार रात्रि निकटवर्ती अपनी ससुराल में उसकी अपने ससुर से कहासुनी हो गयी थी, जिसके बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठा कर अपने प्राण त्याग दिए। घर मे उसकी पत्नी शिखा व दो बच्चियां हैं, वह मेहनत मजदूरी करता था ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल