पॉक्सो एक्ट का आरोपी हरियाणा से दबोचा, नाबालिग को छुड़ाया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सोनीपत, हरियाणा से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद कर छुड़ाया। अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के 18 जून को घर से बिना बताए कहीं चले जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 365 भादवि के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरू की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व सर्विलांस की सहायता से जानकारी जुटाकर बुधवार को सोनीपत, हरियाणा से नाबालिग बालिका को आरोपी हिमांशु आर्या (19 वर्ष) पुत्र रमेश चन्द्र निवासी पोखराड़ तहसील धारी जनपद नैनीताल के कब्जे से छुड़ाया और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग से पूछताछ के बाद पंजीकृत अभियोग में धारा 365 भादवि का लोप कर धारा 363, 366, 376 भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई। यहाँ पुलिस टीम में एएसआई जयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल कपिल देव, महिला कांस्टेबल पल्लवी चौधरी शामिल रही।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119