बिग ब्रेकिंग…खून से लतपथ मिला रेलवे के रिटायर्ड बुजुर्ग का शव

खबर शेयर करें 👉

मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी का शव उसके कमरे मिला, उसके मुंह व नाक से रक्तस्राव हो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के स्वजनों को अवगत कराया। बुजुर्ग कुछ दिनों पूर्व ही यहां किराए के मकान में रह रहा था । पुलिस स्वजनों का इंतजार कर रही है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा में बाघ का आतंक : छात्र पर हमले के बाद गाभिन गाय को बनाया निवाला -ग्रामीणों में दहशत

दिनेशपुर नगर के वार्ड में 15 दिन पूर्व 70 वर्षीय अवधेश कुमार तिवारी निवासी बुर्रा भवानीगढ़ सुल्तानपुर जिला प्रतापगढ़ ने कमरा किराये पर लिया था । बताया जा रहा है कि वह यहाँ मकान बनाने की मंशा से आये थे । शुक्रवार को अन्य किरायेदारों ने उन्हें उनके कमरे में खून से लथपथ औंधे मुंह पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के स्वजनों को फोन कर जानकारी दी । उनका पुत्र गुजरात मे रहता है, वह वहाँ से निकल चुका है। पुलिस का कहना है मृतक के स्वजनों के आने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, उसके बाद मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119