पति से परेशान महिला ने कोतवाली लगाई तलाक की गुहार

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पति की मारपीट से तंग आकर एक महिला ने कोतवाली में पत्र देकर पति से तलाक दिलाये जाने का आग्रह किया है । जानकारी के अनुसार मल्लीताल पॉपुलर कंपाउंड निवासी आसमा ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ हिंसा करता है। यही नहीं कई बार उसके पति ने जान से मारने का प्रयास किया है। जिस कारण बीते दिनों वह अपने भाईयों के घर चली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में गोली चलाने के मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

लेकिन उसके पति ने वहीं पहुंच कर उससे व उसके भाईयों के साथ मारपीट कर दी। पत्नी ने शिकायती पत्र देते हुए अपने पति पर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने पति को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की तो उसने पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को झुठला दिया। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि मल्लीताल निवासी अफसर अली के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई करते हुए हिदायत देकर छोड़ दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119