तीन बच्चों के साथ मायके गई महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर कोतवाली के एक गांव से महिला संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गई। महिला के तीन बच्चे हैं और वह मायके आई हुई थी। महिला का पति मुंबई में काम करता है। महिला के परिजनों ने कोतवाली कीर्तिनगर में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। परिजनों ने बताया कि महिला ने अज्ञात नंबर से फोन किया और घर न लौटने की बात कही। इंस्पेक्टर देवराज शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।
वहीं, एक गांव में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नाबालिग के परिजनों ने 55 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू