बीमारी से ग्रसित महिला ने लगाई फांसी-
हल्द्वानी। अज्ञात कारणों के चलते काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त महिला का पति अपने साले की मंगनी में गया हुआ था। बद्रीपुरा काठगोदाम निवासी 30 वर्षीय रचना पत्नी राजेन्द्र कुमार लंबे समय से बीमार बताई जा रही है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक का पति काठगोदाम में ड्राई-क्लीन का कार्य करता है, इसने दो बच्चे हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे