धागा कंपनी में बोनस नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया हंगामा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर औद्योगिक पार्क में स्थित एक धागा कंपनी में श्रमिकों ने दीपावली बोनस नहीं मिलने पर रविवार को जमकर हंगामा किया। फैक्ट्री में अधिकांश श्रमिक महिलाएं हैं। सुबह शिफ्ट के दौरान महिलाएं फैक्ट्री गेट के भीतर धरने पर बैठ गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

महिलाओं का आरोप था कि पिछले वर्ष भी बोनस का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कंपनी ने भुगतान नहीं किया। इस बार भी प्रबंधन ने बोनस देने से इनकार किया। श्रमिकों ने कहा कि फैक्ट्री में श्रम कानूनों का पालन नहीं होता, उन्हें 12 घंटे ड्यूटी करने के बावजूद नियमानुसार भुगतान नहीं मिलता और मानसिक उत्पीड़न भी किया जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा

दोपहर तक हंगामा चलता रहा। कुछ महिलाएं वार्ता के बाद ड्यूटी पर लौट गईं, जबकि अन्य बाहर आ गईं। कंपनी प्रबंधन ने गेट बंद कर दिया, जिससे बाहर से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। प्रबंधन से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119