महिलाओं को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच : खष्टी बिष्ट

खबर शेयर करें

-अखिल भारतीय की महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस भवाली कांग्रेस कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ‌ मनाया

भवाली। देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीयता की आधार स्तंभ और देश में समान अवसरों की पैरवी करने वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने अपने 40 वें स्थापना दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई दी है। इस अवसर पर आधुनिक युग की मांग डिजिटलाइजेशन के दौर में खुद को अपग्रेड करते हुए भारतीय महिला कांग्रेस की वेबसाइट लांच की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी के आह्वान पर पूरे देश में आज महिला कांग्रेस अपना 40 वां स्थापना दिवस मना रही है।प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज उत्तराखंड में भी महिला कांग्रेस अपना 40 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मना रही है।


उत्तराखंड की वरिष्ठ पीसीएस सदस्य व एवं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट ने ने कहा इस माध्यम से हम अधिक से अधिक माता, बहन, बेटियों को मुख्य धारा से जोड़ सकेंगे। और 40 में स्थापना दिवस आज के दिन से सदस्यता अभियान भी चलाया गया।
जिला महिला कांग्रेस नैनीताल की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ,ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से महिलाओं को अपनी समस्या, सुझाव और पक्ष रखने का राष्ट्रीय मंच मिल पाएगा जिससे अन्य महिलाओं को सूचनायें प्राप्त हो सकेगी, और उनके अधिकारों की रक्षा हो सकेगी।
यह मंच संगठन की पारदर्शी सोच, क्रियात्मक गतिविधियों और प्रगतिशील योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएगी; साथ ही महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने के समान अवसर प्रदान करेगी। श्रीमती खष्टी बिष्ट ने बताया कि स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस राष्ट्र के विकास, महिला सशक्तिकरण, और उनके हितों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर मजबूती से खड़ी है ।और महिलाओं के लिए खुला मंच लेकर आई है। उन्होंने ने बताया कि 5 वर्षों तक की सदस्यता मान्य रहेगी। श्रीमती बिष्ट ने बताया कि महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान के लिए व्यापक स्तर पर अनेक माध्यमों से प्रचार प्रसार किया करेगी तथा शहरों, कस्बों व गांवों तथा दूर दराज क्षेत्र में भी अभियान सफलतापूर्वक चलाया जाएगा। इसके लिए कार्यनीति तैयार की गई है तथा अधिक से अधिक महिलाओं को अभियान की जानकारी मिले और वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस से जुड़े इसका आह्वान किया गया
इस अवसर पर आज श्रीमती बिष्ट ने बताया कि भवाली कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 12:00 बजे महिला कांग्रेस अपना 40 वां स्थापना दिवस उत्साह उमंग के साथ केक काटकर मनाया गया।
और सदस्यता अभियान भी चलाया गया
इस अवसर पर, ब्लॉक अध्यक्ष नदी नेगी, निर्मला, आशा देवी सुमन आर्य,अंजू चौधरी, ममता पांडे,, बबली तिवारी, निशा बिष्ट हेमा बेलवाल, लीला जोशी, दीपा, माया पंत, गीता बिष्ट, गीता जोशी उषा, फैमीदा बेगम संगीता, उर्मिला, भावना रावत, सहित कई महिलाएं उपस्थितथी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्कॉर्पियो से तस्करी की जा रही अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119