दिल्ली ब्लास्ट के बाद अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान शुरू

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। दिल्ली में हुए धमाके की घटना के बाद अल्मोड़ा पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर समूचे जनपद में पुलिस अलर्ट मोड पर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार

एसएसपी के आदेश के बाद सभी कोतवाल और थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ अलर्ट चेकिंग अभियान चला रहे हैं। वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है तथा आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने जिले के प्रमुख मार्गों, बस अड्डों, बाजार क्षेत्रों, होटलों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पिकेट और गश्त पर तैनात जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ में सड़क किनारे अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई -17 चालान कर वसूले 4,250 रुपये

एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने कहा कि जिले की सीमाओं पर चेकिंग को और सख्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार भ्रमणशील हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ

उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र की शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119