बागेश्वर में अतिथि शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड निवासी 28 वर्षीय हंसा पांडे, पुत्री ख्याली दत्त ने सोमवार सुबह अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह करीब 10 बजे के बाद हुई। जब तक दरवाजा तोड़ा गया, तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

हंसा पांडे बालिका इंटर कॉलेज, बागेश्वर में बतौर अतिथि शिक्षिका (फिजिक्स लेक्चरर) कार्यरत थीं। सोमवार सुबह उन्होंने परिजनों से कहा कि वह आज विद्यालय नहीं जाएंगी। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के लिए छुट्टी की एप्लिकेशन स्वयं लिखकर भेजी और घरवालों से कहा कि वह पढ़ाई करेंगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

कुछ समय बाद जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में फंदा काटकर युवती को नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। हालांकि परिजनों ने युवती का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद जिलाधिकारी को पत्र देकर पीएम की कार्यवाही रोकी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119