जब घर पहुंचा महिला का रिश्तेदार, फांसी पर लड़की मिली विवाहिता

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बीते शनिवार को एक महिला ने घर के चौखट पर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा तब हुआ जब महिला का एक रिश्तेदार उनके घर पहुंचा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में साइबर ठगों का तांडव -दो लोगों के खातों से उड़ाए 3.65 लाख रुपये

जानकारी के अनुसार मुखानी स्थित भगवानपुर में योगेश पंत अपनी पत्नी हेमा पंत व दो बच्चों के साथ रहते हैं। योगेश लामाचौड़ में कैंटीन चलाते है। पुलिस के अनुसार बीते शनिवार को हेमा पंत ने कमरे की चौखट पर लगे कुंडे पर फंदा डालकर फांसी लगा दी। बताया जा रहा कि जब हेमा ने खुदकुशी की तब घर में कोई मौजूद नहीं था। घटना के कुछ देर बाद हेमा के रिश्तेदार मोहन सती मौके पर पहुंचे तो घर के दरवाजे खुले पड़े थे। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन घर के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुए तो चौखट से हेमा का शव लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर

आनन-फानन में उन्होंने इसकी सूचना योगेश को दी। कुछ देर बाद योगेश के साथ आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत कंबोज और महिला दरोगा रजनी आर्या मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119