महिला कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का विस्तार, सौंपा दायित्व, जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट का किया स्वागत
नैनीताल। गुरुवार को नैनीताल क्लब में महिला कांग्रेस शाखा नैनीताल की एक आवश्यक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नैनीताल भावना भट्ट ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट का स्वागत करते हुए महिला कांग्रेस शाखा नैनीताल के सदस्यों का चुनाव भी किया गया। साथ ही आगामी प्रस्ताव तथा कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में आशा भट्ट नगर महामंत्री, सुनीता आर्या, गीता देवी, लीला जोशी व लीला देवी को उपाध्यक्ष, गीता मंडल, नीमा देवी, भगवती बिष्ट, तुलसी बिष्ट, गायत्री सनवाल को सचिव, शायरा खान, चम्पा सनवाल को उप सचिव, जरीना बेगम आशा देवी, रविता आर्य को संगठन मंत्री, सोशल मीडिया अध्यक्ष लता तरुण को बनाया गया।


बैठक में मुन्नी तिवारी, मंजू बिष्ट, सावित्री सनवाल, अलका भट्ट, सुनीता आर्य, लता तरुण, गीता मंडल, भगवती बिष्ट, लीला जोशी, रेखा, तुलसी, रईसा, गायत्री, सायरा खान, शीला बिष्ट, गंगा, लीला देवी, सावित्री, गीता, नीमा, अंजलि, आशा देवी, खैरून निशा, रविता आर्य, रेखा चंद्रा, जुरैना बेगम तथा भावना भट्ट, सभासद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सपना बिष्ट सहित कई महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने संगठन को जनहित व जनसेवा के लिए तत्पर बताते हुए समस्त कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज
गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई