युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र के व्यस्त इलाके धारानौला में सरेराह युवक पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 04 युवकों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 व 323 के तहत केस दर्ज किया है। विदित हो कि गुरुवार देर शाम नगर के धारानौला में सुमित कुमार पर 04 लोगों ने धारधार हथियार से हमला कर दिया था। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।


इस मामले में पीड़ित की पत्नी पिंकी पवार की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के अधार पर हमले के आरोपी धारानौला निवासी आशु, सागर, राहुल और संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धारानौला चौकी प्रभारी आई दिनेश परिहार ने बताया किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119