नहर में गिरा युवक, तेज बहाव में बहा -देर शाम तक नहीं मिला सुराग
हल्द्वानी। काठगोदाम कॉलटैक्स के पास शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक नगर कवरिंग वाली सिंचाई नहर में गिर गया। नहर में तेज बहाव होने के कारण युवक बह गया।
सूचना पर काठगोदाम पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि दोपहर करीब सवा 12 बजे कॉलटैक्स चौराहे के पास व्यक्ति के नहर में गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल गौला बैराज से नहर का पानी बंद कराया और खोजबीन शुरू की।
रेस्क्यू टीम ने काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान 45 वर्षीय बेचेलाल पुत्र भगवान दास निवासी ब्यूराखाम टंगर, काठगोदाम के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक नहर में कैसे गिरा, इसकी जांच की जा रही है। अंधेरा होने के कारण देर शाम अभियान को रोक दिया गया। रविवार सुबह पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम फिर से तलाशी अभियान शुरू करेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग
UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज