जिस्मफरोशी के आरोप में युवतियां-युवक गिरफ्तार, घर में संचालित हो रही थी गतिविधियां

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

कोतवाली से कुछ दूरी पर एक घर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित करने के आरोप में पकड़ी गई युवतियां और एक युवक जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़े थे। हकीकत सामने आने पर ज्वालापुर पुलिस ने उन्हें जिस्मफरोशी कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी दंपति अभी पकड़ से बाहर है। रविवार को पुलिस ने युवतियों और युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

हरिद्वार के ज्वालापुर में स्थानीय नागरिकों ने एक घर में अवैध गतिविधि संचालित होने पर हंगामा खड़ा कर दिया था। सूचना मिलने पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस घर के अंदर मौजूद मिली दो युवतियों और एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। क्षेत्रवासियों का आरोप था कि घर में जिस्मफरोशी कराई जा रही है। देर शाम गुलसनम अंसारी निवासी पुरानी अनाज मंडी अंसारी मंजिल वाली गली ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी अरशद अली निवासी पुरानी सब्जी मंडी, राधिका निवासी मोहल्ला कड़च्छ और विशाखा चौहान निवासी गली नंबर तीन शास्त्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मकान स्वामी आरोपी शाहरूम, उसकी पत्नी मीना, बेटी सोनी निवासीगण पुरानी अनाज मंडी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119