रुद्रपुर में होटल की दूसरी मंजिल से कूदा युवक, मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित होटल गंगेज में सोमवार देर रात एक युवक ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरुण मलिक (उम्र 39 वर्ष) पुत्र ब्रह्मपाल निवासी फेस वन, कौशल्या, गंगापुर रोड, रुद्रपुर के रूप में हुई है। अरुण पेशे से ठेकेदार था और वर्तमान में अपने पिता के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर जा चुके थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत

सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे अरुण ने होटल गंगेज में एक कमरा बुक किया था, जो होटल मैनेजर द्वारा उसे दूसरी मंजिल पर दिया गया। रात लगभग 12 बजे उसने कमरे खिड़की के शीशा तोड़कर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

होटल कर्मचारियों के अनुसार, अरुण इससे पहले भी कई बार होटल में आ चुका था। इस बार वह महज ₹100 लेकर होटल पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे में होने की बात सामने नहीं आई है। पूरे मामले की जांच आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस द्वारा की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119