युवकों को रील बनाना पड़ा महंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली और गाज़ियाबाद से आए तीन युवकों को नशे की हालत में सड़क पर हुड़दंग मचाकर चलती कार पर चढ़कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने लगे। पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। कनखल क्षेत्र के गुरुकुल कांगड़ी हाईवे पर तीन युवक अपनी कार से नशे की हालत में सड़क पर कार की छत पर चढ़कर वीडियो बना रहे थे।
सूचना मिलने पर कनखल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान धीरज पुत्र कृष्ण, निवासी गांव उस्मानपुर, थाना उस्मानपुर, दिल्ली, शैलेन्द्र पुत्र रामपाल, निवासी डी 153, गली नंबर तीन, करावल नगर, दिल्ली और मोहित पुत्र नारायण सिंह, निवासी गणौली, थाना लोनी, जिला गाज़ियाबाद के रूप में हुई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा