गौला नदी में चुगान को 7 लाख 50 हजार घन मीटर की मिली स्वीकृति, अब इतने दिन और चलेगी गौला
देहरादून। शासन ने गौला नदी में चुगान कार्य को लेकर 7 लाख 50 हजार घन मीटर खनन कार्य की स्वीकृति जून तक प्रदान कर दी है जिसके आदेश अपर सचिव उत्तराखंड शासन लक्ष्मण सिंह ने आज जारी कर दिए हैं जिसके साथ मंगलवार से खनन कार्य सुचारू होने की एक बार फिर संभावना हो गई है।
गौरतलब है कि रविवार से गौला नदी के सभी निकासी गेट पिछला लक्ष्य पूर्ण होने के चलते बंद थे जिसके बाद 27 मई को संयुक्त निरीक्षण कमेटी द्वारा दी गई आख्या के बाद उत्तराखंड शासन ने राजस्व हित को देखते हुए खनिज की कुल मात्रा 7 लाख 50 हजार घन मीटर अर्थात 13 लाख 50 हजार टन की नियमानुसार निकासी किए जाने की अनुमति 30 जून तक प्रदान कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर