बालिका इंटर कॉलेज चोरगालिया में “एक पेड़ मां के नाम” के आह्वान के साथ 10 दिवसीय समर कैंप का समापन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। 27 मई,2025 से सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार रा0 बा0 इ0 का0 चोरगालिया में भारतीय भाषा समर कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विधिवत समापन किया गया। छात्राओं को भारत की प्राचीन भाषा संस्कृत को लेते हुए विविध कार्यक्रम और क्रियाकलाप आयोजित कराये गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट


कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष भाजपा गौलापार चोरगालिया पान सिंह मेवाड़ी ने आयोजित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए , वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की अपील की.
ईको क्लब के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विविध गतिविधियाँ आयोजित की गयी। तरुणा वर्मा और अमिता जोशी ने कबाड़ से जुगाड़ आधारित कई सौंदर्य परक वस्तुओं का निर्माण कराया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर पेंटिंग , भाषण , काव्य पाठ प्रतियोगिताये आयोजित की गयी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-गैराज में वाहन धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

छात्राओं ने लघु नाटक के माध्यम से धरती मां को स्वच्छ रखने का संदेश दिया. प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने कहा कि धरती हमारी समस्त आवश्यकताओ को पूरा करती है पर हमारे लालच को पूरा नहीं कर सकती. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण कर्तव्य बताया ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत


इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रितेश चंद्र बुधानी , राष्ट्रीय स्वयं सेवक खण्ड विक्रम विक्रम बिष्ट , इको क्लब प्रभारी ममता सुयाल , कैलाश भट्ट , अनिल भंडारी , नौमी सहित अभिभावक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119