उत्तराखंड : सड़क हादसों पर सीएम धामी सख्त -प्रदेशभर में चलेगा विशेष सुरक्षा अभियान

खबर शेयर करें 👉

-ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर चिंता जताते हुए सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन और सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि रोकना सभी संबंधित विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू में केबल चोरों का आतंक! किसानों की सिंचाई पर संकट, रात के अंधेरे में नलकूपों को बना रहे निशाना

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निर्धारित गति सीमा से अधिक वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा हेलमेट और सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर वाहनों की फिटनेस, यात्री क्षमता और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जागेश्वर संग्रहालय से मूर्तियां दिल्ली ले जाने की आशंका पर भड़के ग्रामीण -पुरातत्व विभाग की टीम का विरोध

उन्होंने पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का गहन विश्लेषण कर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित करने और वहां आवश्यक सुधारात्मक एवं सुरक्षात्मक उपाय लागू करने के निर्देश दिए। पर्वतीय मार्गों पर आवश्यकतानुसार सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को भी कहा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हनी ट्रैप मामले में मुख्य आरोपी ज्योति की गिरफ्तारी का रास्ता साफ, पुलिस ने तेज की तलाश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करते हुए सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए ठोस, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119