हल्द्वानी में 13 को होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी की ओर से 13 दिसंबर को आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न पदों पर 836 नियुक्तियों के साथ 12 नियोजक हिस्सा लेंगे। नगर सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार एक दिवसीय रोजगार मेले के लिए सिडकुल पंतनगर, सितारगंज, हरिद्वार, देहरादून में स्थापित प्रमुख औद्योगिक इकाइयों, होटल सेक्टर व राज्य के बाहर स्थापित औद्योगिक इकाइयों से संपर्क किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत

रोजगार मेले में 10वीं पास से स्नातकोत्तर व डिप्लोमा धारक पुरुष, महिला अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्थाई निवास प्रमाणपत्र, पासपोर्ट आकार के 4 फोटो और बायोडाटा साथ लाना होगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119