स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-दहेज की भूख में हैवानियत : फौजी पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा -सास-ससुर और ननद पर भी मुकदमा

गुरूवार की सुबह अमरदीप होटल के पास रामपुर की ओर से आ रही बाइक की स्कूटी से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एसटीएच ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने कैलाश नगरकोटी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि स्कूटी और बाइक सवार काफी तेज गति से आ रहे थे, जिस कारण से यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार बताई जा रही है कि स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119