देहरादून में बेसिक शिक्षा निदेशालय में हंगामा, निदेशक पर अभद्रता और मोबाइल छीनने का आरोप

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। गुरुवार को देहरादून स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में उस समय हंगामा मच गया जब बेसिक शिक्षक भर्ती में प्रशिक्षु डीएलएड अभ्यर्थियों को शामिल करने की मांग को लेकर पहुंचे अभिभावकों और निदेशक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

अभिभावकों ने निदेशक पर अभद्रता करने और मोबाइल छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, शिक्षा विभाग की ओर से प्राइमरी स्कूलों में 1649 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है, लेकिन डीएलएड प्रशिक्षु इसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि उनका करीब एक माह का प्रशिक्षण अभी शेष है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल

इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को अभिभावक और प्रशिक्षु निदेशक से मिलने पहुंचे। बताया गया कि वार्ता के दौरान एक महिला ने खुद को पत्रकार बताते हुए बातचीत का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देखकर निदेशक नाराज हो गए और कथित रूप से महिला का मोबाइल छीन लिया। इस दौरान हाथापाई जैसी स्थिति भी बन गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

घटना के बाद निदेशालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अभिभावकों ने निदेशक के व्यवहार के खिलाफ तीव्र रोष जताया। प्रशिक्षुओं और उनके परिजनों का कहना है कि वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, जबकि विभाग के अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान

निदेशक पर लगे अभद्रता के आरोपों ने अब शिक्षा विभाग में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119