स्कूल में दवा पीने के बाद 18 बच्चे बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत पर पहुंचे अस्पताल
देहरादून के रेस्ट कैंप स्थित होप स्कूल के 18 बच्चों को बीमार होने पर मंगलवार को दून अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, निवर्तमान मेयर सुनियाल उनियाल गामा, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और परिजनों और डॉक्टर से पूरी घटना का अपडेट लिया। परिजनों ने बताया कि यह घटना करीब 10:00 बजे की है कुछ बच्चे जब उल्टी और पेट दर्द की शिकायत लेकर घर पहुंचे तो परिजनों की दौड़ स्कूल में लग गई और ई रिक्शा और अपने वाहनों से उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां पर इमरजेंसी इंचार्ज डॉक्टर मुकेश उपाध्याय और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव मुखिया ने उनका उपचार दिया। डॉक्टर के मुताबिक आयरन और फोलिक एसिड की वजह से पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हो सकती है। संभावित खाली पेट में भी यह दिक्कत आती है। इस वजह से ऐसा रहा होगा फिलहाल किसी बच्चे को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर