अब उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में होगी मरीजों के लिए के ठंडे पानी की व्यवस्था
उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था होगी। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य में गर्मी बढ़ने के साथ ही हीट वेव का खतरा बना हुआ है। इस वजह से बड़ी संख्या में मरीजों के अस्पताल पहुंचने की आशंका है। ऐसे में सभी अस्पतालों को दवाई व इलाज की सुविधा सुनिश्चित करने के साथ ही मरीजों के लिए पीने के साफ पानी की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में हाइड्रेड रहने के लिए साफ पानी की जरूरत होती है। ऐसे में सभी अस्पतालों में मरीजों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही राज्य के सभी अस्पतालों के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग के उपाय करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में यह व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-रेखा आर्य के आरोपों पर पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार -ऑडियो को बताया AI जनरेटेड
चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस
UKnews-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई फिर -मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती