दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग गिरफ्तार
नई दिल्ली। उत्तरपूर्वी दिल्ली में 16 वर्षीय किशोर ने 19 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार बीती रात 10.02 बजे वेलकम पुलिस स्टेशन में चाकूबाजी की घटना के संबंध में एक पुलिस नियंत्रण कक्ष कॉल प्राप्त हुई और एक पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, जो इलाके में इमामबाड़ा से सटे एक पार्क था।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा, घायल की पहचान शोएब के रूप में हुई है, जिसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके सीने के बाईं ओर तेज हथियार से चोट लगी थी।
डीसीपी ने कहा, प्रत्यक्षदर्शियों ने खुलासा किया कि 16 वर्षीय लडक़े ने झगड़े के बाद शोएब को चाकू मार दिया था। इसके बाद, आरोपी को पकड़ लिया गया। अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि तीन दिन पहले शोएब और उसके दोस्तों ने नाबालिग की पिटाई कर दी थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा