प्रेमी ने छीना सुकून और चैन, प्रेमिका ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें 👉


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र रुड़की स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसकी इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने अपने फोटो व नंबर शेयर किए। तीन माह में तीन बार प्रेमी उससे मिलने रुड़की आया। उसने उपहार में उसे 20 हजार की सोने की चेन दी थी। इसके बाद युवक ने उसके परिजनों से मुलाकात कर शादी का प्रस्ताव रखा। इसपर युवती के परिजन राजी हो गए। युवती ने बताया कि इस बीच दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने बातचीत बंद कर दी। कुछ दिन पहले युवक की उसके पास कॉल आई और उसने सोने की चेन वापस करन की बात कही। साथ ही धमकी दी कि अगर चेन वापस नहीं की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


आरोप है कि चेन वापस नहीं करने पर युवक ने इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो लगाकर फर्जी आईडी बना ली। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए। वह रोजाना वीडियो और फोटो डालकर परेशान कर रहा है। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119