रेस्टोरेंट में शराब पीने व परोसने के जुर्म में दो लोग गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। थाना पुलिस ने नाइट स्टॉर्म अभियान के तहत क्षेत्र के होटलों और ढाबों की चेकिंग की। थाना अध्यक्ष विजय सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस दौरान कस्बा सोमेश्वर में एक रेस्टोरेंट के स्वामी तारा सिंह को रेस्टोरेंट में शराब पिलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

इसके अलावा ताकुला पुलिस चौकी के अंतर्गत कस्बा बसौली में बलवंत सिंह मेहरा निवासी ग्राम गतौली कसारदेवी अल्मोड़ा बिना लाइसेंस के लोगों को शराब पिलाता पकड़ा गया। आरोपी को धारा 21/60 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर मामला पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119