हल्द्वानी में 36 प्रधान और 260 मेंबर शपथ लेंगे आज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हल्द्वानी विकास खंड सभागार में होगा। इस दौरान 36 प्रधान और 260 वार्ड सदस्य शपथ लेंगे। ब्लॉक के 39 बीडीसी मेंबर, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुखों को एसडीएम हल्द्वानी 29 अगस्त को ब्लॉक कार्यालय में शपथ दिलाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत

हल्द्वानी के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) तनवीर असगर के अनुसार कुल 60 प्रधानों में से 36 और 330 वार्ड मेंबरों में से 260 को शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 24 प्रधानों की शपथ रिक्त पड़े वार्ड सदस्यों के पदों पर चुनाव होने के बाद होगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्याय पंचायत गुनीपुर जीवानन्द व हरिपुर बच्ची के प्रधान व सदस्य पूर्वाह्न 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी

इसके बाद अपराह्न 1 बजे से न्याय पंचायत देवलचौड़, कुंवरपुर एवं लाखनमण्डी के ग्राम प्रधानों व सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। अधिकारियों की मौजूदगी में सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। संगठित ग्राम पंचायतों की प्रथम बैठक 28 अगस्त को होगी। इस बैठक में पंचायतों के विकास कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119