गणेश चतुर्थी पर भक्ति और उत्साह से गूंजा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर
भीमताल, 27 अगस्त: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में बुधवार से सात दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों की गूंज और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के बीच झांकी के साथ परिसर में लाया गया।

फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सजाए गए खूबसूरत मंडप में प्रतिमा स्थापित की गई। विधिवत मूर्ति स्थापना और पूजा-अर्चना के साथ वातावरण शंखनाद, घंटियों और भजनों से गूंज उठा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत भावपूर्ण गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद शास्त्रीय युगल नृत्य ने भारतीय परंपरा की गरिमा को प्रदर्शित किया। उत्साह से भरपूर मराठी नृत्य और मनमोहक पहाड़ी नृत्य ने विविध संस्कृतियों का संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम भजनों और कीर्तन से भक्ति रस में डूबा रहा।
यह आयोजन न केवल आस्था को प्रगाढ़ करता है बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार को एकजुट भी करता है। दिनभर की गतिविधियां भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुईं और आने वाले सात दिनों तक गणेशोत्सव की उमंग पूरे परिसर को आलोकित करती रहेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन