41 कनस्तर लीसा और 150 लीटर एसिड के साथ तीन नेपाली गिरफ्तार, वन अधिनियम के तहत कार्रवाई
बेरीनाग। पुलिस ने 41 टिन अवैध लीसा व 150 लीटर एसिड के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को वन विभाग के सुपुर्द किया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम व वन विभाग की टीम ने चैकिंग के दौरान राईआगर के पास के जंगल में 41 टिन अवैध लीसा व 150 लीटर एसिड के साथ भारत धामी पुत्र पदम धामी, लोकेश धामी पुत्र रंग धामी, गणेश धामी पुत्र शेर धामी निवासीगण ग्राम आछाम नेपाल को पकड़ लिया।
आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार, मोहन सिंह, राजकुमार, नरेन्द्र मेहता, वन दरोगा शुभम पाठक, राजेन्द्र धामी आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू