ग्वालदम निवासी 55 वर्षीय अधेड़ को जंगली सुअर ने किया लहूलुहान
बागेश्वर। चमोली जिले के ग्वालदम निवासी 55 वर्षीय अधेड़ को जंगली सुअर ने लहूलुहान किया। हमले में सुअर ने ग्रामीण के चेहरे में जगह जगह पर नुकीले दांत काटे है। परिजन शनिवार की देर शाम घायल को जिला अस्पताल बागेश्वर लाए। यहां उनका उपचार चल रहा है।
घायल पुष्कर सिंह गढ़िया के साथ जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पुष्कर सिंह दोपहर में जंगल गए हुए थे। तभी उनके ऊपर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में उनके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में नुकीले दांत काटे है। पीड़ित का प्राथमिक उपचार ग्वालदम के प्राथमिक चिकित्सालय में हुआ। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया। इधर डाक्टरों ने बताया कि घायल को कई जगह दांत काटे है, उनका उपचार कर उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश