60 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटका, अस्पताल में भर्ती

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। 60 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। जिसके बाद उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल भेजा। जहां बुजुर्ग का उपचार चल रहा है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डूंगरपुर में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

 प्राप्त जानकारी के अनुसार पोखरी गांव निवासी बुजुर्ग जोगा राम पुत्र खीम राम ने अज्ञात कारणों से घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जोगा राम की तबियत खराब होने पर परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक डा नसीम बुजुर्ग ओ देख रहे है। उन्होंने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  utrarakhand-गौला बैराज में कूदकर जान देने वाले राय सिंह कोरंगा का अंतिम संस्कार -बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119