विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 98 हजार रुपये ठगे

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 98 हजार रुपये ठग लिए गए। ठगी को लेकर भारती हाल निवासी असंल ग्रीन वैली जाखन की तहरीर पर राजपुर थाने में साइबर ठगी को लेकर केस दर्ज किया गया है।
भारती ने कहा कि उसकी छोटी बहन आरती की किसी फेसबुक वाले  व्यक्ति ने लिए गिफ्ट भेजने का झांसा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद

अगले दिन यानि 12 अप्रैल को आरती को ठग ने दिल्ली एयरपोर्ट कस्टम ड्यूटी से बताते फोन किया। कहा कि उनका पार्सल आया है। पार्सल भेज रकम भेजी तो फिर 75 हजार रुपये मांगे। दोनों बार भारती ने अपनी बहन आरती के खाते से रकम ट्रांसफर की। इसके अगले दिन पार्सल भेजने के नाम पर 75 हजार रुपये मांगे गए। तब पीड़िता को पता लगा कि उसके साथ साइबर ठगी हो रही है। उसने इसे लेकर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि तहरीर वहां से मिली तो अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119