देर रात कपड़े व्यापारी के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
हल्द्वानी: शहर के एक कपड़े व्यापारी के गोदाम में भीषण आग लग गई जिससे व्यापारी को काफी नुकसान हुआ है थोक कपड़ा व्यापारी के घर में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई कॉलोनी महिलाओं ने छत पर आग धधकती देखकर सूचना दी। इसके बाद कपड़ा व्यापारी ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कालाढूंगी मार्ग स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार अग्रवाल कपड़ों के थोक विक्रेता हैं। सुशील अग्रवाल ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:20 बजे परिवार के साथ खाना खाकर घर के दरवाजे में ताला डाल कर सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय कॉलोनी में टहल रहीं कुछ महिलाओं ने घर की ऊपरी मंजिल पर आग लगने की बात कही। आनन-फानन में वे परिजनों को लेकर घर से बाहर निकले और धधकती आग देखकर हैरान रह गए।अग्निशमन विभाग और कोतवाली पुलिस को जानकारी मिलते ही एफएसओ गोविंद राम आर्या पूरी दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। रेस्क्यू अभियान में दमकल की तीन बड़ी गाड़ियां और बैगपैक सेट की मदद लेनी पड़ी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग