कोरियर में मदद का झांसा देकर ठग लिए 98 हजार
देहरादून। कोरियर में मदद का झांसा देकर 98 हजार रुपए ठग लिए गए। धोखाधड़ी को लेकर निखिल कनौजिया निवासी बकरालवाला की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने कहा कि उन्हें एक पार्सल रिसीव नहीं हुआ। मदद के लिए नेट पर डीटीडीसी का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया।
इस दौरान वहां एक फोन नंबर मिला। उसने मदद का झांसा देकर एक एप्लिकेशन ऑनलाइन भरवाई। पीड़ित ने उसमें अपनी बैंक खाते की जानकारी भरी। इसके बाद खाते से 98 हजार रुपए कट गए। इंस्पेक्टर कोतवाली केसी भट्ट ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार