युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर
रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते सोमवार को एक युवक ने जहर खा लिया। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं पालिका कर्मी जहर खुरानी का शिकार हो गया। सोमवार को वार्ड नंबर 13 निवासी एक युवक ने जहर खा लिया।
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से युवक को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर, एक पालिका कर्मचारी को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। बताया जा रहा है कि नगरपालिका कर्मचारी चंद्रमोहन को बेहोशी की हालत में रोडवेज बस चालक छोड़कर चल गया था। उसे 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। चंद्रमोहन का उपचार चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार
उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही