बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, हाथ टूटा

खबर शेयर करें

बागेश्वर। विकास खंड बागेश्वर के ग्राम पंचायत खोली में बंदरों के झुंडर महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार खोली निवासी नंदी देवी 39 वर्ष पत्नी किशन राम जो कि अपने घर के पास बैठी थी। इसी बीच अचानक ही बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। जिससे नंदी देवी लहूलुहान होकर अपने घर की आंगन में लगी दीवार से नीचे खेतों में गिर गई।

घायलावस्था में आसपास के लोग महिला को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया। महिला द्वारा बताया गया कि उसके हाथ में भी दर्द हो रहा है, जिसके बाद डॉक्टरों ने एक्सरे किया तो हाथ की हड्डी टूटी थी। डॉक्टरों ने महिला के हाथ में प्लास्टर किया है। महिला के पति किशन राम ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  काशीपुर में महिला अधिवक्ता ने फांसी लगाकर जान दी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119